साल 2022 में यात्रा के लिए सबसे बढ़िया जगहें

2022 में कहीं यात्रा का विचार है? आप अकेले नहीं हैं।

सालभर तक एक लंबे और तन्हाई भरे लॉकडाउन के बाद, हम सभी फिर से बाहर घूमने-फिरने के लिए उतावले हो रहे हैं। पर यह सच है कि ऐसा करना इतना आसान नहीं है।

COVID-19 से जुड़े प्रतिबंध दुनियाभर में एक चुनौतीपूर्ण समस्या हैं, और इनमें कभी भी अचानक बदलाव होने की संभावना रहती है। सीमाएं बंद होने से लेकर जांच से जुड़ी शर्तों तक, अंतरराष्ट्रीय यात्रा करना फिलहाल चुनौतीभरा हो सकता है।

हालांकि, सबसे सुरक्षित तरीका तो यही है कि घर पर रहकर दूसरों से आपसी दूरी बनाकर रहा जाए, पर जैसे-जैसे कई देश धीरे-धीरे यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोल रहे हैं, यात्रा के लिए हालात पहले की तरह होने लगे हैं।

इस साल यात्रा से जुड़े हालात और घूमने-फिरने के लिए हमारी कुछ पसंदीदा जगहों पर एक नजर डालें।

साल 2021 के लिए यात्रा वाली टॉप जगहें

क्या यात्रा करना वाकई सुरक्षित है भी या नहीं?

2020 खत्म होते-होते कुछ देशों ने पर्यटन के लिए आधिकारिक तौर पर अपनी सीमाएं खोलना शुरू कर दिया था, पर यह बहुत आसान नहीं था। COVID-19 के नए वैरिएंट से लकर छुट्टियों के दौरान कोविड के मामलों में अचानक उछाल आने के कारण, देश चंद दिनों की चेतावनी के बाद ही अपनी सीमाएं बंद कर देते हैं।

विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि फिर से यात्रा कर पाने से जुड़े हालात “धीरे-धीरे सामान्य होंगे,” खासतौर पर जब वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। हालांकि, इसका कोई ठोस जवाब दे पाना मुश्किल है कि अब यात्रा कर पाना कब से सुरक्षित हो पाएगा।

अगर आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि आप इन चीजों का ध्यान रखें ताकि आपकी यात्रा सफल हो और तनाव-रहित हो:

  • बदलावों पर नजर बनाए रखें। अपने और जिस देश में आप यात्रा करने जा रहे हैं, उस देश में COVID-19 से जुड़े हालात पर नजर रखें। साथ ही, एयरपोर्ट जाने से पहले पक्का कर लें कि सीमा पार करने से जुड़े कोई प्रतिबंध तो नहीं लगे हैं।
  • हाल-फिलहाल में कराए गए COVID-19 टेस्ट में नेगेटिव आई रिपोर्ट तैयार रखें। अपना कोविड टेस्ट कराएं और टेस्ट की रिपोर्ट अपने पास तैयार रखें। इसी तरह, यह भी देखें कि जहां आप जा रहे हैं क्या वहां आपको COVID-19 ट्रेस करने से जुड़ा ऐप अपने फोन पर रखना जरूरी है।
  • सबसे पहले खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सैनिटाइजर, एक्स्ट्रा मास्क और अगर जरूरत हो तो दस्ताने भी अपने साथ लेकर आएं। यह फिक्र न करें कि आप कैसे दिखेंगे। अपना बचाव करना, बीमार पड़ने से बेहतर है।
  • जितना हो सके, आपसी संपर्क से बचने की कोशिश करें। डिजिटल टिकट इस्तेमाल करें, eSIM प्राप्त करें, और ज्यादा से ज्यादा काम ऑनलाइन ढंग से निपटाने की कोशिश करें। यात्रा पर निलने से पहले यात्रा से जुड़े जरूरी ऐप डाउनलोड करना न भूलें।
  • इंटरनेट के संपर्क में रहने से जुड़ी चीजें दुरुरस्त कर लें। पक्का कर लें कि आपके पास ताजा जानकारी का एक्सेस हो। हमारा सुझाव है कि यात्रा करने से पहले आप eSIM वाले अपने डेटा प्लान चुन लें।

साल 2022 के लिए यात्रा की टॉप 6 जगहें: हमारी पसंदीदा

अगली मंजिल के बारे में योजना बना रहे हैं? यह रही हमारी 6 पसंदीदा जगहें। साथ ही, यह जानकारी भी है कि वहां पर्यटकों का स्वागत करने के साथ ही COVID-19 से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

1. तुर्की

तुर्की की अर्थव्यवस्था में पर्यटन 12 प्रतिशत का योगदान देता है और साल 2020 में पर्यटन पहले के मुकाबले 72 प्रतिशत कम हो गया। फिर भी, तुर्की को उम्मीद है कि हालात तेजी से पलटेंगे और इस साल उन्होंने 25 मिलियन पर्यटकों के तुर्की में आने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

किन चीजों की जानकारी रखनी चाहिए: यात्रियों को उनसे संबंधित कुछ खास आइटम के बारे में जानकारी होनी चाहिए:

  • देश के अंदर पर्यटकों को कर्फ्यू से अस्थायी छूट मिली है और उन्हें यात्रा के लिए परमिट की जरूरत नहीं है।
  • देश में आने वाले सभी व्यक्तियों को यात्रा के तीन दिन के अंदर किए गए COVID-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी।
  • एयरपोर्ट में कोविड के लक्षणों के लिए आपकी जांच की जाएगी।

तुर्की में यात्रा के दौरान इंटरनेट चाहिए? यहां से तुर्की के लिए डेटा प्लान पाएं।

2. दुबई

तुर्की की तरह ही दुबई भी पर्यटकों की संख्या में उछाल आने के लिए आशान्वित है। साल 2020 के आखिर में, दुबई शहर में एक नए रिमोट वर्किंग प्रोग्राम की घोषणा की गई है, जिसका मकसद है देश और विदेश के उन कर्मचारियों को आकर्षित करना, जिनके पास दूर बैठे काम करने की सुविधा है। साथ ही, अब दुबई दुनियाभर में किसी भी अन्य जगह से सबसे ज्यादा डिजिटल ढंग से जुड़ा हुआ शहर है।

क्या मालूम होना चाहिए: दुबाई में प्रवेश से जुड़ी शर्तें सख्त हैं। आप Emirates वेबसाइट पर जाकर पूरी शर्तें पढ़ सकते हैं, पर ये रही कुछ जरूरी जानकारियां:

  • लोगों को कुछ चुनिंदा देशों से दुबई में प्रवेश को लेकर मनाही है, चाहे वे उस देश में रहते हों या न रहते हों।
  • ज्यादातर लोगों को COVID-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। यह टेस्ट आगमन से 96 घंटे पहले किया होना चाहिए।
  • आपको अपने फोन पर DXB Smart App डाउलोड करना होगा।
  • आपको Emirates की तरफ से COVID-19 संबंधी मुफ्त बीमा कवरेज मिलेगा जिसमें क्वारंटीन करना शामिल है।

दुबई यात्रा के दौरान इंटरनेट प्लान चाहिए? यहां यूएई के लिए डेटा प्लान पाएं।

3. बाली

बाली एक मशहूर पर्यटक स्थल है, जिसकी ख्याति दूर-दूर तक है। 2020 में पूरा लॉकडाउन लगने से, यहां यात्रा करने के इच्छुक लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, यह उन जगहों में से एक है जिनके खुलने की लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीद थी, और इसलिए इसे हमारी सूची में शामिल किया गया है। 2021 की शुरुआत में बाली को पर्यटकों के लिए खोलना शुरू किया गया।

क्या मालूम होना चाहिए: कोरोना वायरस से जूझने के बावजूद इंडोनेशिया ने पर्यटकों का देश में प्रवेश वर्जित नहीं किया है। ऐसे में, पक्का करें कि देश में प्रवेश करते समय आप सभी नियमों का पालन करें, क्योंकि उल्लंघन करने पर मिलने वाले दंड अलग-अलग तरह के हैं और काफी सख्त हैं

यहां इंडोनेशिया के लिए डेटा प्लान पाएं।

4. मालदीव

पर्यटन वाली आम जगहों से कहीं अलग जाना चाहते हैं? मालदीव जाकर देखें। बहुत अलग-थलग होने और आबादी के दूर-दूर फैले होने की वजह से, इसे विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद की ओर से “सुरक्षित पर्यटन स्थल” घोषित किया गया है। 2020 के मध्य में जब बाकी दुनिया हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी थी, मालदीव ने अपनी सीमाएं पर्यटकों के लिए खोल दी थीं। होटल छोटे-छोटे द्वीपों पर दूर-दूर हैं जिसके चलते आइसोलेशन की दृष्टि से यह एक आदर्श स्थान बन जाता है। किसी खचाखच भरे शहर की तुलना में, बहुत कम आबादी वाले इस छोटे से द्वीप में आप कहीं ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।

क्या मालूम होना चाहिए: हालांकि, मालदीव में छुट्टियां मनाना बहुत सामान्य लग सकता है, पर फिर भी आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए:

  • आपको COVID-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी, जिसे आपको आगमन के 24 घंटे पहले सबमिट करना होगा।
  • क्रूज शिप पर फिलहाल रोक है।
  • अगर आप इधर-उधर घूमने का इरादा रखते हैं, तो आपको सरकार को सूचित करने से जुड़ी कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

यहां मालदीव के डेटा प्लान पाएं।

5. बोनेयर

भीड़-भाड़ वाले शहरों के बजाय साफ हवा-पानी और खुली-खुली जगहों वाले किसी ट्रॉपिकल द्वीप में जाने के बारे में क्या ख्याल है? क्यों न बॉनेयर घूमने जाएं। यह द्वीप अरूबा और कुरासाओ के पूर्व में स्थित है और अब तक बहुत ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ है। इस द्वीप ने 15 जनवरी 2021 में विदेशी पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी थीं। हालांकि, डायरेक्ट फ्लाइट से जुड़ी स्थिति बहुत स्पष्ट नहीं है।

क्या मालूम होन चाहिए: अगर डायरेक्ट फ्लाइट न मिले, तो आप अरूबा और कुरासाओ के रास्ते से यहां तक पहुंच सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा जोखिम वाले किसी देश से आ रहे हैं, तो आपको 4 घंटे वाला एंटीजेन टेस्ट कराना होगा। अन्य सभी देशों में, आपके पास यात्रा के तीन दिनों के भीतर एक नेगेटिव टेस्ट होना जरूरी होगा।

यहां बॉनेयर और कैरिबियन के लिए डेटा प्लान पाएं।

6. सैंटोरिनी

अगर आप कभी सैंटोरिनी जाना चाहते थे पर वहां होने वाली भीड़-भाड़ के चलते नहीं गए, तो अब आपके पास अच्छा मौका है। इस द्वीप में ग्रीस से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश को खोला गया है और ग्रीस अपने नए स्वास्थ्य संबंधी नियमों के साथ विदेशी पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दे रहा है।

क्या मालूम होना चाहिए: अगर आप अमेरिका से आ रहे हैं, तो अब आपको अपने ETIAS वेवर की जरूरत पड़ेगी। साथ ही, आपको यात्रा करने के 72 घंटे के अंदर किए गए RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट (अंग्रेजी में लिखी गई) देनी होगी। (इसमें बदलाव हो सकते हैं)

यहां ग्रीस के लिए डेटा प्लान पाएं।

Airalo के साथ सुरक्षित ढंग से दुनिया घूमें

हमें उम्मीद है कि इस साल यात्रा करने वालों की संख्या और बढ़ेगी, पर सुरक्षित रहना सबसे ज्यादा प्राथमिकता रखता है। हमने उन सभी टॉप जगहों के बारे में बात कर ली है, जिन्होंने पर्यटकों को अपनी सीमाओं में प्रवेश की अनुमति देने के लिए सक्रिय ढंग से कदम उठाए हैं।

हालांकि, यह ध्यान रखें कि यात्रा की योजना बनाने के दौरान चीजें अचानक बदल सकती हैं। Airalo के eSIM के साथ, आप जरूरत के हिसाब से लचीले ढंग से, पूरी जानकारी और तैयारी के साथ योजना बना सकते हैं।

यात्रा के दौरान इंटरनेट की जरूरत है? Airalo का eSIM मार्केटप्लेस देखें और जानें कि यात्रा करते समय आप कहीं भी इंटरनेट से कैसे जुड़े रह सकते हैं।


क्या आप eSIM आजमाने और कनेक्ट रहने का तरीका बदलने के लिए तैयार हैं?

अपने eSIM को किसी भी समय, किसी भी जगह खरीदने, मैनेज और टॉपअप करने के लिए Airalo ऐप डाउनलोड करें!

Airalo | Download mobile app
Airalo | Use your Free Credit

अपना फ्री क्रेडिट उपयोग करें।

अपने दोस्तों के साथ रेफरल कोड शेयर करने पर आप US$3 Airmoney क्रेडिट कमा सकते हैं।