Airalo

Airalo होमपेज पर भेजता है।

संबंधित आर्टिकल देखें

मैं अपने iOS डिवाइस पर डायरेक्ट Airalo eSIM कैसे इंस्टॉल करूं?

इंस्टॉल करने से पहले पक्का करें कि आपका डिवाइस:

eSIM इंस्टॉल करने से पहले कैसे तैयारी करें?

  1. अपने Airalo अकाउंट में लॉगिन करें
  2. मेरे eSIM पर जाएं
  3. वह eSIM चुनें जिसे आप इंस्टॉल करना चाहते हैं
  4. इंस्टाॅल या शेयर करें चुनें
  5. इंस्टाॅलेशन शुरू करें चुनें

इंस्टाॅलेशन के निर्देश एक्सेस करने के लिए, अपने 'eSIM का विवरण देखें' विकल्प का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

अपना eSIM इंस्टॉल करने के बाद, मुझे ऐप में इंस्टॉलेशन से जुड़े निर्देश क्यों नहीं मिल रहे हैं?

जब Airalo को पता चलता है कि आपका eSIM इंस्टॉल हो चुका है, तो ऐप में eSIM जोड़ने के निर्देश दिखने बंद हो जाते हैं। इसके बजाय, आपको "कनेक्ट करने का तरीका" सेक्शन दिखेगा. इस सेक्शन में नेटवर्क से कनेक्ट करके, eSIM इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया है।

अगर आपको किसी भी वजह से eSIM इंस्टॉल करने के निर्देश दोबारा देखने हों, तो ऑर्डर कन्फ़र्म होने या eSIM डिलीवर होने वाले ईमेल पर जाएं। उसमें आपको अटैचमेंट के तौर पर भेजा गया, eSIM इंस्टॉलेशन के निर्देश वाला PDF मिल जाएगा।

iOS पर eSIM सीधे कैसे इंस्टॉल करें

  1. इंस्टाॅलेशन शुरू करें चुनें > एक्टिवेशन शुरू होने तक इसे जारी रखें — अगर पूछा जाए, तो eSIM को एक्टिव करें।
  2. जब तक eSIM एक्टिवेट हो रहा है, इंतज़ार करें (प्रोसेस को बीच में न छोड़ें — इसमें कुछ मिनट लग सकते हैं)।
  3. जब कहा जाए, पूर्ण चुनें — इसके बाद, अपना eSIM सेट अप करें।

*अगर आपका eSIM डेटा के अलावा कॉल और SMS का सपोर्ट करता है, तो आप इसे कॉल और SMS के लिए चुन सकते हैं।

ये चरण पूरे करने के बाद आपको पुष्टि दिखाई देगी कि आपका eSIM सफलतापूर्वक इंस्टॉल हो गया है।

नेटवर्क से कैसे कनेक्ट करें

  1. यहां जाएं: सेटिंग्ज़ > सेल्युलर और अपना नया eSIM चुनें।
  2. यह लाइन चालू करें विकल्प को ऑन करें।
  3. यहां जाएं: सेटिंग्ज़ > सेल्युलर > सेल्युलर डेटा > और अपना नया eSIM चुनें, अगर नहीं चुना है।
  4. सेल्युलर डेटा स्विचिंग की अनुमति दें विकल्प को बंद करें।
  5. सेटिंग्ज़ > सेल्यूलर > डिफ़ाॅल्ट वाॅइस लाइन पर जाएं। इसके बाद, काॅल्स और SMS (अगर आपके पैकेज में कॉल्स और टेक्स्ट शामिल हैं) के लिए अपना नया eSIM चुनें।
  6. यहां जाएं: सेटिंग्ज़ > सेल्युलर और अपना नया eSIM चुनें।
  7. नेटवर्क चयन को सलेक्ट करें और ऑटोमैटिक को बंद करें।
  8. eSIM के नेटवर्क को चुनें (देखें: "नेटवर्क") — इसे दिखाई देने में थोड़ा समय लग सकता है।
  9. यहां जाएं: सेटिंग्ज़ > सेल्युलर > और अपना नया eSIM चुनें।
  10. सेल्यूलर डेटा नेटवर्क चुनें और अपने नए eSIM के लिए, सभी APN फ़ील्ड में APN डालें (अगर ज़रूरी हो)। 
  11. अपने नए eSIM के लिए डेटा रोमिंग चालू करें (अगर ज़रूरी हो)।
  12. एयरप्लेन मोड को चालू और बंद करें।

अगर आपको और सहायता चाहिए, तो कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें और हमें आपकी मदद करके खुशी होगी।

अन्य तरीका पसंद है?

iOS डिवाइस पर QR कोड के ज़रिए Airalo eSIM कैसे इंस्टॉल करें

iOS डिवाइस पर मैनुअली Airalo eSIM कैसे इंस्टॉल करें

फ़ुटर