Airalo वाले कुछ eSIM में कॉल करने और टेक्स्ट (SMS) भेजने की सुविधा शामिल रहती है। अगर आपको अपने eSIM से कॉल और टेक्स्ट करने में परेशानी आ रही है, तो इसके कुछ कारण हो सकते हैं।
क्या मेरे eSIM में कॉल और टेक्स्ट शामिल हैं?
आपके eSIM में कॉल्स और टेक्स्ट शामिल हैं या नहीं, यह आपके द्वारा खरीदे गए विशिष्ट प्लान पर निर्भर करता है। हालांकि Airalo कॉल्स और टेक्स्ट वाले eSIM भी देता है, लेकिन कई में सिर्फ़ डेटा होता है।
आपके eSIM में कॉल और टेक्स्ट शामिल हैं या नहीं, यह जानने के लिए आप इसकी अतिरिक्त जानकारी में जाकर "प्लान टाइप" देखें।
“डेटा, वॉइस और टेक्स्ट” प्लान में कॉल और टेक्स्ट सुविधा शामिल होती है। "डेटा-ओनली" प्लान में कॉल और टेक्स्ट सुविधा शामिल नहीं होती है।
मुझे कहां से पता चलेगा कि eSIM में कॉल और टेक्स्ट सुविधा शामिल है या नहीं?
आप खरीदारी से पहले और बाद में दोनों समय अतिरिक्त जानकारी में देख सकते हैं कि किसी eSIM में कॉल्स और टेक्स्ट शामिल हैं या नहीं।
- जब आप eSIM खरीदते हैं तो चेकआउट करने से पहले आपको अतिरिक्त जानकारी दी जाएगी।
- एक eSIM खरीदने के बाद, मेरे eSIMs पर जाएं और संबंधित eSIM चुनें — आपको “अधिक दिखाएं” से अतिरिक्त जानकारी मिलेगी।
क्या "डेटा-ओनली" वाले eSIM के ज़रिए, किसी मैसेजिंग ऐप से कॉल की जा सकती है?
आप आमतौर पर केवल डेटा वाले eSIM के ज़रिए कॉल करने के लिए WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं — ये ऐप आमतौर पर केवल डेटा का उपयोग करते हैं।
मेरा कॉलिंग और टेक्स्ट वाला eSIM काम क्यों नहीं कर रहा है?
हो सकता है कि आपका कॉल और टेक्स्ट वाला eSIM इंस्टॉलेशन संबंधी समस्याओं, डिवाइस की गलत सेटिंग्ज़ या खराब नेटवर्क कवरेज के कारण काम न कर रहा हो।
यदि आपको अपने eSIM पर कॉल और टेक्स्ट भेजने या प्राप्त करने में समस्या आ रही है, तो निम्नलिखित प्रयास करें:
- यह पक्का कर लें कि eSIM अच्छी तरह इंस्टॉल हो गया है — आपको यह अपने डिवाइस की सेटिंग्ज़ में दिखना चाहिए।
- यह पक्का कर लें कि कॉल और टेक्स्ट के लिए eSIM को सलेक्ट किया गया है — इंस्टॉलेशन निर्देशों में दिए गए स्टेप पूरे करें।
- यह पक्का कर लें कि आप eSIM के कवरेज एरिया में हैं — केवल यहीं पर आपका eSIM काम करेगा।
अगर आपने ऊपर बताए गए सभी स्टेप पूरे कर लिए हैं, तो eSIM का नेटवर्क मैनुअल ढंग से सलेक्ट करने की कोशिश करें। आपका eSIM अपने कवरेज एरिया के ही किसी नेटवर्क से कनेक्ट होगा — हो सकता है कभी-कभी यह कई नेटवर्क से कनेक्ट हो। यह आमतौर पर उपलब्ध नेटवर्कों में से ऑटोमैटिक ही सबसे मज़बूत नेटवर्क को सलेक्ट करेगा, मगर कभी-कभार त्रुटिवश यह किसी कमज़ोर नेटवर्क से भी कनेक्ट हो सकता है।
अपने eSIM के लिए उपलब्ध नेटवर्कों की लिस्ट देखने के लिए eSIM के विवरण पर जाएं। अपने डिवाइस की मोबाइल नेटवर्क सेटिंग्ज़ में जाएं और सही नेटवर्क को मैनुअल रूप से सलेक्ट करने के लिए ये स्टेप पूरे करें। इससे आमतौर पर कॉल या SMS संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
कोई भी बदलाव करने के बाद, अगर समस्या बनी रहती है तो अपना डिवाइस रीस्टार्ट करके देखें।
नोट: कॉल और टेक्स्ट वाले लोकल पैकेज पूरी तरह से कवरेज वाले देश के भीतर स्थानीय संचार के लिए ही हैं। ये eSIM अंतरराष्ट्रीय कॉल्स या टेक्स्ट को सपोर्ट नहीं करते हैं।
अपने eSIM के ज़रिए इंटरनेशनल कॉल और टेक्स्ट कैसे करें?
आप फ़ोन नंबर से पहले देश का कोड और प्लस का निशान (+) जोड़कर अपने eSIM से अंतरराष्ट्रीय कॉल और टेक्स्ट कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए:
- सही: +1 555 123 4567
- गलत: 001 555 123 4567 या 0555 123 4567
अगर एरिया कोड के शुरू में शून्य है, तो इंटरनेशनल कॉल करते समय उसे हटा दें।
- सही: +30 73 1234 5678
- गलत: +30 073 1234 5678
लोग मेरे Discover+ eSIM पर कॉल या टेक्स्ट किस तरह कर सकते हैं?
लोग प्लस चिह्न (+) और सही देश कोड सहित आपका फ़ोन नंबर डायल करके आपके Discover+ eSIM पर कॉल या टेक्स्ट कर सकते हैं।
Discover+ eSIM डायल करते समय, आपको हमेशा ये शामिल करने होंगे:
- एक प्लस का चिह्न (+)
- इस eSIM का देश कोड (आमतौर पर “+1”)
- फ़ोन नंबर
आपको अलग से देश का कोड बदलने या डालने की ज़रूरत नहीं है।
अगर आपका अब भी कोई सवाल है तो हमारी सपोर्ट टीम यहां मदद के लिए हाजिर है। हम 24/7 उपलब्ध रहते हैं और हमें आपकी मदद करके हमेशा खुशी महसूस होगी।
