रेफरल प्रोग्राम नियम एवं शर्तें

यह डॉक्यूमेंट नियम एवं शर्तों को प्रस्तुत करता है जो उन सभी Airalo अकाउंट्स पर लागू होते हैं जो फिलहाल मौजूद हैं या भविष्य में कभी खोले जा सकते हैं।

रेफरल प्रोग्राम से रजिस्टर्ड Airalo यूजर्स को क्रेडिट कमाने की सुविधा मिलती है। जब यूजर अपने दोस्तों को Airalo पर रेफर करता है तो यूजर द्वारा प्राप्त क्रेडिट Airalo पर अगली खरीद के समय उपयोग में लाए जा सकते हैं।


1. एंट्री/पात्रता

1.1. रेफरर

रेफरल प्रोग्राम की पात्रता के लिए, यूजर को Airalo पर नया अकाउंट बनाना चाहिए या पहले से ही कोई अकाउंट होना चाहिए।

1.2. रेफर्ड फ्रेंड

इस प्रमोशन की पात्रता के लिए, यूजर को Airalo में नया होना चाहिए और रेफरल कोड का उपयोग करके Airalo पर एक अकाउंट बनाना चाहिए या अपनी पहली खरीदारी पर चेकआउट के समय इसे लागू करना चाहिए।


2. रेफरल प्रक्रिया

2.1. Airalo यूजर को ऐप के अंदर रेफरल सेक्शन में जाकर अपना यूनीक रेफरल कोड प्राप्त करना होगा।

2.2 Airalo यूजर (“रेफरर”) को अपने यूनीक रेफरल कोड को दोस्त (“रेफर्ड फ्रेंड”) के साथ शेयर करना चाहिए।

2.3. रेफर्ड फ्रेंड द्वारा साइन अप करते समय और अपनी पहली खरीदारी पूरी करते समय रेफरल कोड इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

2.4. रेफर्ड फ्रेंड की पहली खरीद वाली प्रक्रिया जब पूरी हो जाएगी, तब रेफरर को एक रिवॉर्ड मिलेगा जो उनके रेफरल रिवॉर्ड सेक्शन में दिखाई देगा।


3. रेफर्ड फ्रेंड डिस्काउंट विवरण

3.1. रेफर्ड फ्रेंड को साइन अप के समय या चेकआउट करते समय रेफरल कोड डालना होगा।

3.2. किसी भी eSIM खरीदारी पर डिस्काउंट लागू होगा। केवल पहली खरीदारी के लिए मान्य।

3.3. रेफरल डिस्काउंट को किसी अन्य प्रमोशन के साथ जोड़ा या उपयोग नहीं किया जा सकता है।

3.4. कंपनी के विवेकानुसार किसी एंट्री को अयोग्य घोषित किया जा सकता है अगर रेफरल कोड को पहले ही रिडीम कर लिया हो और इस प्रमोशन का फायदा उठा लिया हो।


4. रेफरर रिवॉर्ड विवरण

4.1. रेफरर द्वारा अपने दोस्तों को रेफर करना सफल रहा है तो हर दोस्त पर उन्हें रिवॉर्ड क्रेडिट प्राप्त होगा।

4.2. जब दोस्त अपनी पहली खरीदारी कर लेता है तो रेफरर को पुश नोटिफिकेशन और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाता है। रेफरल रिवॉर्ड सेक्शन में यह रिवॉर्ड दिखेगा।

4.3. रेफरर चेकआउट के समय, मिले हुए क्रेडिट का उपयोग Airmoney के रूप में कर सकेगा और कोई भी eSIM या टॉप-अप खरीद सकेगा। रेफर करने वाला व्यक्ति इस प्रमोशन का लाभ कई बार उठा सकता है।

4.4. क्रेडिट को किसी डिस्काउंट के साथ कंबाइन करना या किसी अन्य प्रमोशन के साथ उपयोग करना संभव नहीं है।

4.5. रिवार्ड क्रेडिट गैर-हस्तांतरणीय, नॉन-निगोशिबल और नॉन-कैशेबल होगा। 

4.6. Airalo ऐप या www.airalo.com वेबसाइट के जरिए ही इस्तेमाल संभव है।

4.7. वैलिडिटी/अवधि: कोई समय सीमा नहीं।


5. कैंसिलेशन/रिफंड

5.1. Airalo के पास निम्नलिखित में से किसी भी कारण से किसी भी ऑर्डर को कैंसिल करने या उसमें बदलाव करने, या इस प्रमोशन के उपयोग को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है:

5.2. संदिग्ध या धोखे वाली खरीदारी गतिविधि।

5.3. प्रमोशन दुरुपयोग, जिसमें एक ही ग्राहक या ग्राहकों के समूह से जुड़े एकाधिक अकाउंट या एकाधिक चेकआउट का उपयोग शामिल है।

5.4. डिस्काउंट का गलत तरीके से उपयोग (दुबारा बेचे गए eSIM या दुबारा बिक्री के उद्देश्य से उत्पाद खरीदने वाले ग्राहकों द्वारा डिस्काउंट का उपयोग, आदि)।


6. मानक नियम एवं शर्तें

6.1. इस कैंपेन में शामिल होकर, आप इन नियम एवं शर्तों को स्वीकार करने और इनसे बाध्य होने के लिए सहमति देते हैं और स्वीकार करते हैं कि आपने इन नियम एवं शर्तों को पढ़ और समझ लिया है।

6.2. प्रमोटर कंपनी के सर्वोत्तम हित में किसी भी समय और बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी प्रमोशन को कैंसिल करने या इन नियम एवं शर्तों को बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

6.3. एंट्री लेने वाले किसी भी व्यक्ति को कैंपेन के किसी भी पहलू या नियम एवं शर्तों की व्याख्या या एंट्रीज यानी प्रविष्टियों की योग्यता के निर्धारण के संबंध में प्रमोटर द्वारा लिए जाने वाले किसी भी निर्णय का विरोध करने का अधिकार नहीं होगा। प्रमोटर का निर्णय अंतिम होता है और किसी भी पत्राचार पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

6.4. एंट्री लेने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान के संबंध में यदि कोई विवाद है, तो एंट्री लेने वाले व्यक्ति की पहचान निर्धारित करने के लिए, प्रमोटर अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

6.5. प्रमोशन वेबसाइट तक पहुंच हासिल करने संबंधी कोई भी लागत एंट्री लेने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी है और यह उपयोग किए गए इंटरनेट सेवा प्रदाता पर निर्भर है। एंट्री करने में हुए खर्च की भरपाई के लिए प्रमोटर उत्तरदायी नहीं होगा, जहां भी लागू हो। किसी भी एंट्री की लागत के लिए कोई रिफंड नहीं किया जाएगा, जहां भी लागू हो।